Pushpa-2 देखकर जोश में आये भोजनालय मालिक ने ‘व्यक्ति का कान काटा; मामला दर्ज
ग्वालियर में एक सिनेमा हॉल में एक भोजनालय मालिक ने कथित तौर पर खाने का बिल चुकाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति का कान काट लिया.
ग्वालियर, 12 दिसंबर : ग्वालियर में एक सिनेमा हॉल में एक भोजनालय मालिक ने कथित तौर पर खाने का बिल चुकाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति का कान काट लिया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. जिस सिनेमा हॉल में यह मामला हुआ वहां ‘पुष्पा 2’ दिखाई जा रही थी.
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को इंदरगंज इलाके में ‘कैलाश टॉकीज’ की है जब पीड़ित शब्बीर फिल्म के मध्यांतर के दौरान खाद्य पदार्थ खरीदने के लिए भोजनालय में गया. एक अधिकारी ने बताया कि शब्बीर और भोजनालय मालिक राजू के बीच बहस हो गई और राजू ने शब्बीर पर पैसे न देने का आरोप लगाया. यह भी पढ़ें : Atul Subhash Suicide Case: अतुल सुभाष के ससुराल वाले घर से फरार, बेंगलुरु पुलिस की जांच ने पकड़ी रफ्तार
प्राथमिकी के अनुसार, राजू तथा उसके तीन साथियों ने शब्बीर की पिटाई की और राजू ने शब्बीर का एक कान काट दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि शब्बीर ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2024 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

