देश की खबरें | चक्रवात के मद्देनजर तटीय इलाकों के निवासी घरों में ही रहें : अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार चक्रवात ‘निसर्ग’ के बुधवार दोपहर राज्य में पहुंचने के मद्देनजर तटीय इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

जियो

मुम्बई, तीन जून महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार चक्रवात ‘निसर्ग’ के बुधवार दोपहर राज्य में पहुंचने के मद्देनजर तटीय इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

पवार ने कहा कि चक्रवात का प्रभाव कम होने तक लोग घरों से ना निकलें।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga- महाराष्ट्र के विभिन्न समुद्री क्षेत्रों से लगभग 40000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पवार के हवाले से जारी बयान में कहा गया कि चक्रवात ‘निसर्ग’ के महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग पहुचंने के मद्देनजर मुम्बई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिले के लोग सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

पवार राज्य के वित्त मंत्री भी हैं।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Fed Pineapple Stuffed With Crackers in Kerala: इंसान का अमानवीय चेहरा, केरल में गर्भवती हथिनी को लोगों ने पटाखों से भरा अनानस खिलाया, दर्द से तड़प-तड़प कर हुई मौत.

उन्होंने कहा कि चक्रवात से किसी की जान ना जाए यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

उन्होंने जीवन रक्षक बल, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को तटीय इलाकों के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा था कि चक्रवाती तूफान के मद्देनजर एनडीआरएफ के 15 और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के चार दलों को तटीय जिलों के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है।

आईएमडी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चक्रवात ‘निसर्ग’ मुम्बई से करीब 190 किलोमीटर दूर अरब सागर पर मंडरा रहा है और उसके बुधवार दोपहर एक बजे से शाम चार बजे के बीच तटीय शहर अलीबाग पहुंचने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\