विदेश की खबरें | न्यायाधीश पद पर ट्रंप की पसंद के लिये सीनेट में मत विभाजन चाहती है रिपब्लिकन पार्टी

हालांकि इस पद के लिये किसी के नाम के ऐलान से पहले ही डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से इसे लेकर आपत्ति जाहिर करने के बाद मतों का विभाजन तय है।

ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह इस पद के लिये अपनी पसंद के नाम का ऐलान शनिवार को करेंगे और उन्हें समर्थन का पूरा भरोसा है। डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि अब राष्ट्रपति चुनाव बेहद नजदीक हैं और ऐसे में नए राष्ट्रपति को नए न्यायाधीश का नाम तय करना चाहिए। हालांकि सीनेट इसके लिये 29 अक्टूबर को मतदान कर सकती है।

यह भी पढ़े | Man Gifts his Wife an Elephant: पति ने अपनी जमीन बेचकर पत्नी के सपनों को किया साकार, हाथी खरीदकर तोहफे में दी.

ट्रंप ने डेट्रॉयट में डब्ल्यूजेबीएक्स फॉक्स 2 को बताया, “मुझे लगता है कि हमारे पास उतने मत हैं जितने हमें चाहिए। मुझे लगता है कि यह होने जा रहा है।”

रिपब्लिकन पार्टी को लगता है कि अदालती पद के लिये होने वाली ‘जंग’ से ट्रंप के पक्ष में मतदाता उत्साहित होंगे और पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा डेमोक्रेट्स हताश होंगे जो एक रुढ़िवादी न्यायाधीश की आजीवन नियुक्ति को नहीं रोक सकते।

यह भी पढ़े | Coronavirus: चीनी वायरोलॉजिस्ट ने एक बार फिर किया चौंका देने वाला दावा, कहा- WHO वुहान COVID-19 कवर-अप प्रक्रिया का बहुत बड़ा हिस्सा.

सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा है और इस पद पर पुष्टि के लिये साधारण बहुमत ही चाहिए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)