एजेंसी न्यूज

Republic Day 2024: राष्ट्रीय राजधानी के हवाई क्षेत्र में 19 जनवरी से 11 दिन तक पाबंदी

गणतंत्र दिवस की तैयारियों और समारोह के मद्देनजर 19 जनवरी से अगले 11 दिन तक राष्ट्रीय राजधानी के हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध लागू रहेंगे. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Republic Day 2024: राष्ट्रीय राजधानी के हवाई क्षेत्र में 19 जनवरी से 11 दिन तक पाबंदी
Republic-Day-2024

नयी दिल्ली, 16 जनवरी: गणतंत्र दिवस की तैयारियों और समारोह के मद्देनजर 19 जनवरी से अगले 11 दिन तक राष्ट्रीय राजधानी के हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध लागू रहेंगे. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिबंध 29 जनवरी तक लागू रहेंगे लेकिन इसका असर नियमित उड़ानों पर नहीं पड़ेगा. यह भी पढ़ें: Parakram Diwas 2024 Date: कब और क्यों मनाया जाता पराक्रम दिवस? जानें इस दिवस के इतिहास एवं इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य!

उन्होंने बताया कि विशेष विमानों को 19 जनवरी से 25 जनवरी के बीच पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न एक बजकर 15 मिनट तक यहां से उड़ान भरने या उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा जारी ‘नोटम’ के मुताबिक यह पाबंदी 26 से 29 जनवरी के बीच सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक लागू रहेगी.

आमतौर पर ‘नोटम’ (नोटिस टू एयरमेन) नोटिस होता है जिसमें विमान परिचालन से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक सूचना दी जाती है. अधिकारी ने बताया कि इस प्रतिबंध का असर विमानन कंपनियों की नियमित उड़ानों पर नहीं पड़ेगा. इसके अलावा ‘नोटम’ का असर वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सेना के हेलीकॉप्टर के परिचालन पर भी नहीं होगा.

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के सरकारी विमान/हेलीकॉप्टर भी इस पाबंदी से बाहर रहेंगे. दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक है जहां रोजाना करीब 1300 उड़ानों का परिचालन होता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).