देश की खबरें | रेणुकाचार्य एवं जीवराज को कर्नाटक के मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया

बेंगलुरू, 30 सितंबर भाजपा विधायक एम. पी. रेणुकाचार्य एवं पूर्व विधायक जीवराज द्वारामक्की को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है।

रेणुकाचार्य जहां होन्नली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं जीवराज श्रृंगेरी से विधायक थे।

29 सितंबर को जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

दोनों का दर्जा कैबिनेट मंत्री का होगा और दोनों को कैबिनेट मंत्री के स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।

रेणुकाचार्य और जीवराज पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के भी राजनीतिक सचिव थे। रेणुकाचार्य येदियुरप्पा के विश्वस्त थे और वह मंत्री बनना चाहते थे।

सीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि दोनों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री बोम्मई से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)