एजेंसी न्यूज

JioBharat V2 4G Launched Video: रिलायंस Jio का बड़ा धमाका, 999 में लॉन्च किया 4G फोन

हिन्दी. देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी रिलायंस जियो ने सोमवार को 999 रुपये कीमत वाला अपना 4जी फोन ‘जियो भारत वी2’ बाजार में उतारा।

JioBharat V2 4G Launched Video: रिलायंस Jio का बड़ा धमाका, 999 में लॉन्च किया 4G फोन

नयी दिल्ली, तीन जुलाई,  देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी रिलायंस जियो ने सोमवार को 999 रुपये कीमत वाला अपना 4जी फोन ‘जियो भारत वी2’ बाजार में उतारा कंपनी ने बयान में कहा कि इस फोन के ग्राहकों को 28 दिन की वैधता वाले प्लान के लिए 123 रुपये चुकाने होंगे इसके अलावा ग्राहकों को कंपनी 14 जीबी का 4जी डेटा भी देगी कंपनी के मुताबिक, जियो भारत के पहले 10 लाख फोन के लिए बीटा परीक्षण सात जुलाई से शुरू होने वाला है.

 

 

 

कंपनी की नजर इस किफायती फोन की मदद से देश के करीब 25 करोड़ 2जी ग्राहकों पर टिकी है रिलायंस जियो सबसे कम दाम वाले इस इंटरनेट-समर्थित फोन के जरिये बड़े ग्राहक आधार को अपने साथ जोड़ना चाहती है इस मौके पर रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, ‘‘भारत में अब भी 25 करोड़ मोबाइल फोन उपयोगकर्ता 2जी में 'फंसे' हुए हैं, जो इंटरनेट की सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं लेकिन प्रौद्योगिकी अब कुछ चुनिंदा लोगों का ही विशेषाधिकार नहीं रहेगी, नया जियो-भारत फोन उस दिशा में एक और कदम है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2023 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).