जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14 लाख करोड़ रुपये के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी और उसके नई ऊंचाई पर पहुंचने के साथ बाजार मूल्यांकन शुक्रवार को 14 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी और उसके नई ऊंचाई पर पहुंचने के साथ बाजार मूल्यांकन शुक्रवार को 14 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया।

कंपनी का सूचीबद्ध आंशिक चुकता शेयर का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 54,262.45 करोड़ रुपये रहा। पूर्ण चुकता और आंशिक चुकता शेयर को मिलाकर रिलांयस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,14,825.44 करोड़ रुपये पहुंच गया।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का शेयर बीएसई में 4.15 प्रतिशत उछलकर 2,146.20 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 4.95 प्रतिशत तक मजबूत हुआ और रिकार्ड 2,162.80 रुपये प्रति शेयर तक चला गया था।

इससे बीएसई में कारोबार के बाद बाजार मूल्यांकन 13,60,562.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

अमेजन की रिलायंस के खुदरा कारोबार में हिस्सेदारी पर नजर की रिपोर्ट के बीच कंपनी का शेयर बृहस्पतिवार को भी करीब 3 प्रतिशत उछला था।

कंपनी का आंशिक चुकता शेयर 8.77 प्रतिशत उछलकर बीएसई में 1,284.50 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का आंशिक चुकता शेयर शेयर बाजारों में इस साल 15 जून को रिलायंस पीपी के अंतर्गत सूचीबद्ध हुआ।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से आईआईएल शीर्ष पर रही जबकि टीसीएस 8,09,408.14 करोड़ रुपये रुपये के एमकैप के साथ दूसरे और एचडीएफसी 6,14,252.37 करोड़ रुपये की बाजार हैसियत के साथ तीसरे स्थान पर रही।

पिछले बृहस्पतिवार से रिलायंस का शेयर 16.44 प्रतिशत उछला। इस साल अबतक कंपनी का शेयर 41.74 प्रतिशत मजबूत हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\