जरुरी जानकारी | रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 11.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

नयी दिल्ली, छह जुलाई रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का कुल बाजार पूंजीकरण सोमवार को 11.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। कंपनी के शेयरों का दाम बढ़ने से बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई है।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के संवेदी सूचकांक में बड़ा वजन रखने वाले आरआईएल का शेयर कारोबार के दौरान 2.55 प्रतिशत बढ़कर 1,833.10 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी इसका शेयर मूल्य 2.55 प्रतिशत बढ़कर 1,833.50 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया।

सोमवार को प्रात: के कारोबार में आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 26,150.05 करोड़ रुपये बढ़कर 11,59,318.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

देश की सबसे बड़ी कंपनी का बाजार पूंजीकरण पिछले महीने पहली बार 11 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े का पार कर गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)