विदेश की खबरें | शंघाई में करीब दो महीने पहले लगाई गईं कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में दी गई ढील
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इन पाबंदियों के कारण राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। लॉकडाउन के कारण शहर के लाखों लोगों को घरों में रहना पड़ रहा था।
इन पाबंदियों के कारण राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। लॉकडाउन के कारण शहर के लाखों लोगों को घरों में रहना पड़ रहा था।
बस और मेट्रो सेवाएं बुधवार से पूर्ण रूप से बहाल की गईं। हालांकि, अब भी 2.5 करोड़ की आबादी वाले शहर में पांच लाख से अधिक लोग निरुद्ध क्षेत्रों में हैं।
सरकार ने कहा है कि पाबंदियां धीर-धीरे हटाई जाएंगी। हालांकि, स्थानीय समितियां आवश्यकता पड़ने पर कभी भी पाबंदियां दोबारा लगा सकती हैं।
पर्यटन जगत से नाता रखने वाली काओ यू ने कहा कि वह ‘‘लोगों को सड़कों पर देखकर काफी खुश हैं।’’ उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में बिताए बीते दो महीने काफी तनावपूर्ण थे।
उच्च विद्यालय की लू केक्सिन ने बताया कि वह मार्च के बाद पहली बार समुद्र किनारे बुंड आई हैं और इतने दिनों से घर में कैद रहकर वह परेशान हो गईं थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बेहद खुश हूं।’’
स्कूल आंशिक रूप से छात्रों के लिए स्वैच्छिक आधार पर दोबारा खुलेंगे और शॉपिंग मॉल, सुपरमार्केट, बाजार एवं दवाओं की दुकानों को 75 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति होगी। हालांकि, सिनेमाघर और जिम फिलहाल बंद रहेंगे।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शंघाई में कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आए, जबकि अप्रैल में यहां दो हजार दैनिक मामले सामने आ रहे थे। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि हाल में मामले कम होने के बाद ही पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील देने का फैसला किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

