ठाणे, 28 अक्टूबर नवी मुंबई में एचआईवी संक्रमित एक मरीज की मौत से नाराज उसके रिश्तेदारों ने यहां नगर निगम संचालित एक अस्पताल में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। इसी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात हुई और इस सिलसिले में कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।
नवी मुंबई के अतिरिक्त नगर आयुक्त संजय काकड़े ने कहा, ‘‘एचआईवी मरीज (28) को मंगलवार देर रात वाशी स्थित नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) अस्पताल लाया गया था। जब उसे लाया गया था तब उसकी हालत नाजुक थी और भर्ती किये जाने के दो घंटे के भीतर ही उसकी मृत्यु हो गई।’’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उसकी मौत के बाद नाराज उसके रिश्तेदारों ने अस्पताल में कुछ फर्नीचर और कुछ उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों को अपशब्द भी कहे।’’
यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Availability: कोरोना की वैक्सीन कब होगी उपलब्ध के सवाल पर अदार पूनावाला ने दिया ये जवाब.
काकड़े ने कहा कि अस्पताल ने तोड़फोड़ में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत दी।
वाशी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY