खेल की खबरें | पंड्या बंधुओं से संबंधों की झलक क्रिकेट मैदान पर दिखती है: पोलार्ड
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियन्स के आक्रामक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने कहा कि पंड्या बंधुओं (हार्दिक और कृणाल) के साथ उनका रिश्ता सांस्कृतिक सीमाओं से परे है और विस्फोटक बल्लेबाजी उन कई समानताओं में से एक है जो वे आपस में साझा करते हैं।
अबुधाबी, आठ नवंबर मुंबई इंडियन्स के आक्रामक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने कहा कि पंड्या बंधुओं (हार्दिक और कृणाल) के साथ उनका रिश्ता सांस्कृतिक सीमाओं से परे है और विस्फोटक बल्लेबाजी उन कई समानताओं में से एक है जो वे आपस में साझा करते हैं।
गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स छठी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा । इस अभियान में इन तीनों खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़े | IPL के ये 15 बड़े रिकॉर्ड किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ पाना नामुमकिन, जानिए किन धुरंधरों के नाम हैं दर्ज.
मुंबई इंडियन्स के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं कि हमारे पास हार्दिक पंड्या हैं और फिर एक उससे भी समझदार पंड्या (कृणाल) हैं। हमारा मैदान से बाहर जो रिश्ता है वह हम क्रिकेट के मैदान में लेकर जाते हैं।’’
इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ दूसरों की मदद करने के मामले में हम उसी तरह भावनाओं को साझा करते है, जैसे हम हैं।’’
यह भी पढ़े | IPL 2020: हैदराबाद के साथ मुकाबले से पहले Marcus Stoinis ने कहा- हमें निडर होकर खेलना होगा.
पोलार्ड के अनुसार आत्मविश्वास और खुद का समर्थन करने के मामले में वह और हार्दिक एक समान हैं।
दोनों बड़े शॉट खास कर छक्के लगाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
मुंबई इंडियन्स के उपकप्तान कहा, ‘‘ वे (पंड्या बंधु) खुले दिमाग के हैं और अपनी बात को रखने के लिए जाने जाते हैं। हार्दिक जिस तरह से अपना समर्थन करते हैं और जैसा आत्मविश्वास दिखाते हैं वह मुझ से काफी मिलता-जुलता है।’’
पोलार्ड ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तब 259 रन बनाये है जबकि हार्दिक ने 278 रन बनाये है जिसमें 25 छक्के शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

