Bomb Threat Email: दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, पुलिस ने जांच शुरू की
दिल्ली उच्च न्यायालय के महापंजीयक (रजिस्ट्रार जनरल) को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
नयी दिल्ली, 15 फरवरी : दिल्ली उच्च न्यायालय के महापंजीयक (रजिस्ट्रार जनरल) को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महापंजीयक को बुधवार को उनके आधिकारिक अकाउंट में ईमेल मिला. इसमें कहा गया है कि दिल्ली में कल (बृहस्पतिवार) एक धमाका होगा. यह भी पढ़ें : Bomb Blast Threat in Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा, ईमेल पर मिली थी बम धमाके की धमकी- (Watch Tweet)
ईमेल में लिखा हुआ है, ‘‘यह दिल्ली में सबसे बड़ा विस्फोट होगा. मंत्री को भी फोन करो, सबको उड़ा दिया जाएगा.’’ पुलिस ने यह भी कहा कि धमकी मिलने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय और अन्य जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
Tags
संबंधित खबरें
ब्रेकअप का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं: दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को मिली जमानत
तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव: 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में मिली अंतरिम जमानत, बाहर आते ही बॉलीवुड और फैंस को कहा 'शुक्रिया' (Watch Video)
Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में किया सरेंडर; जानें क्या है मामला
Salman Khan Delhi HC Notice: सलमान खान के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
\