UP Shocker: रहस्यमय परिस्थिति में सगे भाई-बहन ने एक साथ की खुदकुशी, पुलिस जाँच में जुटी
जौनपुर जिले के शाहगंज में सगे भाई-बहन ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ने बुधवार को बताया, “शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधाई गांव में मंगलवार शाम राज कपूर (27) और उसकी सगी बहन पुष्पा (20) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
जौनपुर (उप्र), 12 अप्रैल : जौनपुर जिले के शाहगंज में सगे भाई-बहन ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ने बुधवार को बताया, “शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधाई गांव में मंगलवार शाम राज कपूर (27) और उसकी सगी बहन पुष्पा (20) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव उनके घर के एक कमरे में पंखे से लटकते पाये गये.”
उन्होंने बताया कि कपूर कुछ समय से चल-फिर नहीं पा रहा था और घर पर ही रहता था तथा उसकी बहन पुष्पा ही उसकी देखभाल करती थी. घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: रामनवमी के दौरान धार्मिक कार्यक्रम के लिए मानदेय के फैसले को चुनौती वाली याचिका खारिज
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम कपूर कमरे में अपनी छोटी बहन पुष्पा के साथ मौजूद था और जब काफी देर तक कुछ हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को आशंका हुई. परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि कपूर और पुष्पा ने फंदे से लटके हुए हैं. आनन-फानन में परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

