देश की खबरें | राष्ट्रीय बजरंग दल ने फारूक अब्दुल्ला के विरोध में किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय बजरंग दल (आरबीडी) ने बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के उस बयान के विरोध में यहां प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अनुच्छेद 370 को चीन की मदद से पुनः लागू किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 14 अक्टूबर राष्ट्रीय बजरंग दल (आरबीडी) ने बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के उस बयान के विरोध में यहां प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अनुच्छेद 370 को चीन की मदद से पुनः लागू किया जाएगा।

नेकां ने सोमवार को कहा था कि अब्दुल्ला ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 35 उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट.

पार्टी ने भाजपा पर अब्दुल्ला के बयान को पूरी तरह तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया।

आरबीडी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने नेता राकेश बजरंगी के नेतृत्व में यहां रेसीडेंसी रोड पर नारेबाजी की और नेकां के कार्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े | UP Shocker: उत्तर प्रदेश के भैंसहिया गांव की वोटर लिस्ट में है शामिल हैं पीएम मोदी, बराक ओबामा, सोनम कपूर और लादेन.

हालांकि भारी मात्रा में तैनात पुलिस बल ने उनकी कोशिश नाकाम करते हुए उन्हें पीछे धकेल दिया।

प्रदर्शनकारियों ने अब्दुल्ला का पुतला भी फूंका।

बजरंगी ने कहा, “हम नेकां के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के उस बयान का विरोध कर रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन की सहायता से अनुच्छेद 370 को पुनः लागू किया जाएगा। जम्मू राष्ट्रवादी लोगों का है और इस प्रकार के बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\