देश की खबरें | बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक मुनिरत्न बेंगलुरु जेल से बाहर आए

बेंगलुरु, 16 अक्टूबर कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्न बुधवार को यहां परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार से बाहर आ गए, जहां वह बलात्कार के एक मामले में करीब एक महीने से बंद थे।

एक विशेष अदालत ने 40 वर्षीय महिला द्वारा उनके खिलाफ दायर मामले में विधायक को एक दिन पहले जमानत दी।

अपराध को अंजाम देने में मदद करने के आरोपी दो अन्य लोगों को भी जमानत दे दी गयी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “विधायक को उनके खिलाफ दुष्कर्म के मामले में जमानत देने के एक अदालत के आदेश के बाद आज परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार से रिहा किया गया।”

राजराजेश्वरीनगर की एक सामाजिक कार्यकर्ता, जो भाजपा में सक्रिय थी, की शिकायत के बाद रामनगर जिले के कग्गलीपुरा पुलिस थाने में मुनिरत्न और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

विधायक विशेष जांच दल द्वारा पूछताछ के बाद से न्यायिक हिरासत में थे, जो उनके खिलाफ तीन मामलों की जांच कर रहा है। दो मामले यहां व्यालिकावल पुलिस थाने में दर्ज हैं और बलात्कार का मामला कग्गलीपुरा थाने में दर्ज है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)