देश की खबरें | पोचम्मा सागर परियोजना का 29 मई को उद्घाटन करेंगे राव
जियो

हैदराबाद, 26 मई तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव 29 मई को सिद्दीपेट जिले में कोंडा पोचम्मा सागर परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राव 29 मई को सुबह 11.30 बजे परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़े | पिछले 24 घंटे में CRPF का एक और कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया : 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति के अनुसार आध्यात्मिक गुरु श्री त्रिदंडी श्रीमन्नारायण चिन्ना जीयर स्वामी भी इसमें भाग लेंगे।

सात टीएमसी-क्षमता वाले कोंडा पोचम्मा जलाशय का प्रस्ताव तेलंगाना सरकार की प्रमुख कलेश्वरम परियोजना के तहत किया गया है।

यह भी पढ़े | साख निर्धारण कंपनी क्रिसिल ने कहा, आजादी के बाद भारत के सामने सबसे भीषण मंदी का संकट.

दक्षिणी राज्य के लिए काफी मददगार साबित होने वाली कलेश्वरम् परियोजना का उद्घाटन पिछले साल किया गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने तब कहा था कि परियोजना एक वर्ष में दो फसलों के लिए 45 लाख एकड़ भूमि को सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगी। इसके अलावा पेयजल, औद्योगिक और बिजली उत्पादन की जरूरतों को पूरा करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)