देश की खबरें | कोविड-19 दिशानिर्देशों के साथ दिल्ली में रामलीला की अनुमति दी जानी चाहिए: दिल्ली भाजपा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली , 18 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने कहा है कि कोविड-19 दिशानिर्देशों और एहतियाती उपायों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में रामलीला की इजाजत दी जानी चाहिए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि रामलीला के संबंध में लोगों से कई सुझाव आये हैं और भावना यह है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद इसका मंचन होना चाहिए।

यह भी पढ़े | 103-Year-Old Man Recovers From COVID-19 In Kerala: केरल में 103 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना मात, स्वास्थ्य मंत्री शैलजा ने ट्वीट कर कही ये बात.

गुप्ता ने कहा, ‘‘ कम दर्शकों, कम अवधि तथा कोरोना महामारी से संबंधित सरकारी दिशानिर्देशों एवं एहतियातों के अनुपालन के साथ रामलीला का मंचन किया जा सकता है।’’

भगवान राम से संबद्ध रामायण का चित्रण करने वाली पारंपरिक रामलीला शहर में दशहरे से पहले वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनायी जाती है।

यह भी पढ़े | Naval Commanders Conference: एलएसी पर चीन से जारी तनानती के बीच नौसेना की 3 दिवसीय कमांडर्स कॉन्फ्रेंस दिल्ली में कल से, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन को करेंगे संबोधित.

इस साल रामलीला के मंचन पर महामारी के साये के बीच गुप्ता ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत संघचालक कुलभूषण आहूजा से चर्चा की थी।

गुप्ता ने कहा, ‘‘ रामलीला का मंचन नहीं रोका जाना चाहिए, दिल्ली भाजपा प्रशासनिक स्तर पर भी इस मुद्दे पर चर्चा करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)