UP: शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है राम मंदिर का निर्माण, बीजेपी की कोई भूमिका नहीं
यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये ही ‘इंडिया’ गठबन्धन बना है और प्रधानमंत्री पद के लिये गठबन्धन में कई चेहरे हैं और समय आने पर सीटों का तालमेल भी हो जायेगा. सपा नेता ने कहा कि कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जोश से जुट जाने को कहा गया है.
सहारनपुर (उप्र): समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के आदेश पर हो रहा है और इसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोई भूमिका नहीं है. यादव ने यहां देवबंद में संवाददाताओं से बातचीत में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के आदेश पर हो रहा है. इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है.’
उन्होंने कहा कि सपा को आगामी 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम मंदिर में विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अब तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है. यादव ने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद-श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के सम्बंध में पूछे गये एक सवाल पर कहा, ‘उसमें अदालत का फैसला आना बाकी है. न्यायालय जो भी फैसला देगा उसका सम्मान किया जायेगा’. UP: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा- श्रीराम जन्मभूमि और संसद पर आतंकी हमले को पीएसी ने किया था विफल
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है. देश में बेरोजगारी, मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. भाजपा ने केवल झूठे वायदे किये हैं. यह पार्टी इतना झूठ बोलती है कि पिछले नौ वर्ष में एक भी वायदा पूरा नहीं किया. भाजपा हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल है.
यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये ही ‘इंडिया’ गठबन्धन बना है और प्रधानमंत्री पद के लिये गठबन्धन में कई चेहरे हैं और समय आने पर सीटों का तालमेल भी हो जायेगा. सपा नेता ने कहा कि कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जोश से जुट जाने को कहा गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

