नयी दिल्ली, 30 जून कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए भाजपा महासचिव राममाधव ने मंगलवार को कहा कि जिन नेताओं के दादा-दादी आपातकाल लगाने के लिए जिम्मेदार थे वे यह कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि देश में ‘लघु आपातकाल’ जैसी स्थिति है।
दिल्ली भाजपा कार्यालय में डिजिटल ‘युवा जनसंवाद’ रैली को संबोधित करते हुए माधव ने कहा कि आपातकाल देश में कभी नहीं लौटेगा।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के गोवा में 64 नए मरीज पाए गए: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा कि कई बुद्धिजीवी और नेता कह रहे हैं कि देश में ‘लघु आपातकाल’ जैसी स्थिति है, दरअसल ये वही लोग हैं जिनके दादा-दादी 1975 में आपातकाल लगाने के लिए जिम्मेदार थे।
भाजपा नेता ने किसी का नाम लिये बगैर कहा,‘‘ आपकी दादी ने आपातकाल लगाया। आपको पता नहीं होगा क्योंकि तब आप पांच-छह साल के रहे होंगे।’’
यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला, कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लागू रहेगा लॉकडाउन.
उन्होंने कहा कि आरएसएस और जनसंघ समेत राष्ट्रवादी शक्तियों ने आपातकाल में नृशंस अत्याचार झेलते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जबर्दस्त विरोध किया।
माधव ने कहा, ‘‘ आपातकाल इंदिरा गांधी की सत्तालोलुपता की वजह से लगाया गया और उस दौरान बहुत अत्याचार एवं दमन किया गया, प्रेस पर पाबंदी लगा दी गयी और मौलिक अधिकार कुचल दिये गये।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ जब तक भाजपा है, लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं है, आपातकाल कभी नहीं लौटेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY