एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | राज्यसभा ने पूर्व सदस्य लाठर, माली व नाइजर के पूर्व राष्ट्रपतियों को श्रद्धांजलि दी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा ने मंगलवार को अपने पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह लाठर, माली के पूर्व राष्ट्रपति अमदौ तुमानी टूर, नाइजर के पूर्व राष्ट्रपति ममादू तंदजा और इस्ताविनी साम्राज्य के पूर्व प्रधानमंत्री अंब्रोस माडवुलो डलामिनी को श्रद्धांजलि दी।

ताजा खबरें | राज्यसभा ने पूर्व सदस्य लाठर, माली व नाइजर के पूर्व राष्ट्रपतियों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, नौ फरवरी राज्यसभा ने मंगलवार को अपने पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह लाठर, माली के पूर्व राष्ट्रपति अमदौ तुमानी टूर, नाइजर के पूर्व राष्ट्रपति ममादू तंदजा और इस्ताविनी साम्राज्य के पूर्व प्रधानमंत्री अंब्रोस माडवुलो डलामिनी को श्रद्धांजलि दी।

सुबह, उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने लाठर, तुमानी टूर, ममादू तंदजा और अंब्रोस डलामिनी का पिछले दिनों निधन हो जाने का जिक्र किया।

नायडू ने लाठर का जिक्र करते हुए कहा कि उनका पिछले दिनों 88 साल की उम्र में निधन हो गया। हरियाणा के करनाल में पैदा हुए लाठर पेशे से वकील थे और उन्होंने उच्च सदन में हरियाणा का अप्रैल 1988 से अप्रैल 1994 तक प्रतिनिधित्व किया था।

लाठर छठी लोकसभा के लिए भी चुने गए थे।

नायडू ने कहा कि माली के पूर्व राष्ट्रपति अमदौ तुमानी टूर के कार्यकाल में ही भारत और माली के संबंध मधुर हुए।

सभापति ने कहा कि ममादू तंदजा को नाइजर का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। उन्होंने अपने देश में समाज के विभिन्न तबकों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके कार्यकाल में ही भारत और नाइजर के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

सदन ने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी और सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2021 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).