देश की खबरें | राजकमल झा को मिला रबिंद्रनाथ टैगोरे साहित्य पुरस्कार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात दिसंबर पत्रकार लेखक राजकमल झा को उनके उपन्यास ‘‘द सिटी एंड द सी’’ के लिए तीसरे रबिंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह घोषणा सोमवार को आयोजक और प्रकाशक पीटर बुंडालो ने की।

कोविड-19 महामारी के कारण पांच हजार डॉलर के पुरस्कार विजेता की घोषणा डेनमार्क के कोपनहेगन में ऑनलाइन की गई।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रपति को अवॉर्ड लौटाने जा रहे 30 खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस ने रोका.

झा की किताब दिसंबर 2012 के निर्भया बलात्कार एवं हत्या मामले पर आधारित है जिसे दस किताबों में से पुरस्कार के लिए चुना गया। पुरस्कार की दौड़ में अमिताव घोष की ‘‘गन आईलैंड’’, निर्मला गोविंदराजन की ‘‘टैबू’’ और रणजीत होसकोटे की ‘‘जोनाह्वेल’’ भी शामिल थीं।

ज्यूरी की सदस्य और रबिंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार की निदेशक माजा मार्कुनोविक ने कहा कि यह उपन्यास वर्तमान समाज का आइना है और मानवता के लिए उम्मीद की किरण भी है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने किया Agra Metro प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य का शुभारंभ.

पुरस्कार प्राप्त होने के बाद झा ने कहा कि इस मानवता से अधिक शक्तिशाली कहानी कहने की अनिवार्यता नहीं हो सकती है।

रबिंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार की स्थापना 2018 में अमेरिका के प्रकाशक बुंडालो ने विश्व शांति, साहित्य, कला, शिक्षा और मानवाधिकारों के मंच के तौर पर की थी।

पिछले वर्ष ब्रिटिश मूल के भारतीय उपन्यासकार राणा दासगुप्ता को उनके उपन्यास ‘सोलो’ के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)