Rajasthan: एसओजी ने NEET पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देने के आरोप में तीन लोगों का हिरासत में लिया
राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है जो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के एक अभ्यर्थी को कथित तौर पर पेपर उपलब्ध कराने का झांसा दे रहे थे. अधिकारियों के अनुसार इन लोगों ने अभ्यर्थी से 40 लाख रुपये ठगने की कोशिश की.
जयपुर, 4 मई : राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है जो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के एक अभ्यर्थी को कथित तौर पर पेपर उपलब्ध कराने का झांसा दे रहे थे. अधिकारियों के अनुसार इन लोगों ने अभ्यर्थी से 40 लाख रुपये ठगने की कोशिश की.
एसओजी के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बलवान (27), मुकेश मीणा (40) और हरदास (38) ने नीट के एक अभ्यर्थी के परिवार से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के बदले 40 लाख रुपये मांगे थे. देशभर में नीट के लिए परीक्षा रविवार को हो रही है. यह भी पढ़ें : ब्रिटेन पुलिस ने कथित हमले की साजिश के आरोप में कई ईरानी नागरिकों को किया गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि आरोपी शुक्रवार को छात्र और परिवार के सदस्यों को हरियाणा के गुरुग्राम ले गए और पैसे मांगे जब उन्होंने पैसे लेने से पहले पेपर दिखाने से इनकार कर दिया तो परिवार ने एसओजी से संपर्क किया जिसके बाद एक टीम वहां पहुंची और शनिवार रात आरोपियों को हिरासत में ले लिया. एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

