जयपुर, 18 जुलाई राजस्थान के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अशोक गहलोत खेमे के कांग्रेस विधायक यहां एक होटल में रुके हैं जहां उनका दिन योग करने से लेकर होटल के खानसामों से कुछ सीखने में बीतता है। भाजपा ने इस पर कटाक्ष करते हुए इसे 'गहलोत सरकार की स्पेशल बाड़ाबंदी' करार दिया है।
उल्लेखनीय है कि अशोक गहलोत सरकार के लिए मौजूदा राजनीतिक संकट शुरू होने के बाद से ही गहलोत समर्थक विधायकों को दिल्ली मार्ग पर एक पंचतारा होटल में ठहराया गया है। इन विधायकों की दैनिक गतिविधियों के फोटो व वीडियो यहां सोशल मीडिया पर दिख रहे हैं। कुछ विधायक कैरम खेल रहे हैं, कुछ फिल्म देख रहे हैं तो कुछ विशेषकर महिला विधायक होटल के खानसामे से कुछ नया सीख रही हैं।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: लोकभवन के सामने मां-बेटी आत्मदाह मामले में 3 गिरफ्तार, 4 पुलिसकर्मी निलंबित.
इस तरह की दो फोटो शेयर करते हुए राजस्थान भाजपा ने ट्वीट किया,‘‘कोरोना के संक्रमण-काल मे कांग्रेस विधायकों की दिनचर्या : "खेलो-नाचो-गाओ, इटली का खाना पकाओ-खाओ।’’
पार्टी ने लिखा,‘‘राजस्थान की जनता, कांग्रेस के इन विधायकों को कभी माफ नहीं करेगी।’’
यह भी पढ़े | भारत में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 63 फीसदी दर्ज की गई : 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया,‘‘गहलोत सरकार की स्पेशल बाड़ाबंदी : खेलो-नाचो-गाओ, पकाओ-खाओ... मगर राजस्थान की बेहाल जनता के लिए काम करना मना है।’’
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने लिखा,‘‘कोरोना के इस कठिन समय में सरकार का होटल में कैद होना कहां तक न्यायोचित है ? क्या कांग्रेस को अपने ही मंत्रियों-विधायकों पर विश्वास नहीं है ?’’
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY