देश की खबरें | राजस्थान: मिश्र, गहलोत, कटारिया ने टंडन के निधन पर शोक जताया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 21 जुलाई राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि टंडन से उनका गहरा लगाव था और वह उनके निकटतम मित्रों में से एक थे।

यह भी पढ़े | 21 July History: प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के रूप में देश को मिलीं पहली महिला राष्ट्रपति.

मिश्र ने कहा, ‘‘टंडन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने वर्षों तक उत्तर प्रदेश में जनसेवा की।’’

मुख्यमंत्री गहलोत ने टंडन के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया और उनके परिजन को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़े | राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी ने जेल में आत्महत्या की कोशिश की : 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन से अत्यंत दुःखी हूं।’’

कटारिया ने कहा कि टंडन का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा और उन्होंने उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल टंडन का मंगलवार सुबह लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)