देश की खबरें | राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं: मंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 28 नवंबर राजस्‍थान के ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने देश-दुनिया के निवेशकों से राज्‍य में निवेश करने का आह्वान करते हुए शनिवार को कहा कि राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

ऊर्जा मंत्री तीसरे वैश्विक ‘रिन्यूएबेल एनर्जी इन्वेस्ट’ के राज्‍यों के सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि राजस्थान ऐसा राज्‍य है, जहां सूर्य की किरणें वर्ष के 365 में से 325 दिनों तक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहती हैं।

यह भी पढ़े | योगी सरकार के ‘हाईटेक’ पहरेदारों से यूपी में घूसखोरों और बिचैलियों की छुट्टी, आम जनता खुश.

राजस्थान बहती हुई हवाओं व अनुपयोगी भूमि की प्रचुरता वाला राज्‍य है जहां यहां सौर व पवन ऊर्जा के लिए आधारभूत संसाधनों की प्रचुरता के कारण ऊर्जा के दोहन के लिए भी अनुकूल परिस्थितियॉं उपलब्ध हैं।

उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए 142 गीगावॉट व पवन ऊर्जा के लिए 127 गीगावॉट की क्षमता का आंकलन किया गया है।

यह भी पढ़े | UP: बलरामपुर में पत्रकार और उसके साथी को कमरे में बंद कर लगाई आग, दोनों की मौत- जांच में जुटी पुलिस.

कल्ला ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 10 हजार मेगावॉट से अधिक क्षमता के अक्षय ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये जा चुके हैं। जिसमें 5552 मेगावॉट के सौर ऊर्जा संयंत्र, 4338 मेगावॉट क्षमता के पवन ऊर्जा संयंत्र एवं 120 मेगावॉट क्षमता के बायोमास ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं।

पृथ्‍वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)