एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान: बस और कार की भिड़ंत में दंपति सहित चार लोगों की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे कार सवार दंपति सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान: बस और कार की भिड़ंत में दंपति सहित चार लोगों की मौत, एक घायल

जयपुर, 26 मार्च राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे कार सवार दंपति सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चूनावढ़ पुलिस थाने के उप निरीक्षक राजीव रायल ने बताया कि यह घटना ततारसर गांव के पास की है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पंजाब निवासी सूरजवीर (32), उनकी पत्नी मनदीप कौर (32), बेटी वाणी (एक), उनकी मां कुलदीप कौर (55) के रूप में हुई है। सूरजवीर की बहन मनवीर कौर घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिये श्रीगंगानगर रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि कार सवार परिवार के पांचों लोग पंजाब के मोगा से अपने परिचितों से मिलने के लिए पदमपुर आए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवा दिया गया है। परिवार वालों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).