राजस्थान: फसल खराब होने से ‘निराश’ किसान ने की आत्महत्या
राजस्थान के झालावाड़ जिले में लगातार बारिश होने के कारण फसल को हुए नुकसान से ‘‘निराश’’ 50 वर्षीय एक किसान द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया कि किसान फसल को हुए नुकसान से ‘‘निराश’’था.
कोटा (राजस्थान), 11 अक्टूबर: राजस्थान के झालावाड़ जिले में लगातार बारिश होने के कारण फसल को हुए नुकसान से ‘‘निराश’’ 50 वर्षीय एक किसान द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया कि किसान फसल को हुए नुकसान से ‘‘निराश’’था. Video: राजस्थान के उदयपुर में बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने महिला के कपड़े पहने आदमी को पीटा.
राधेश्याम गुर्जर नामक किसान ने सोमवार की रात सुनेल कस्बे में अपने घर में पंखे से फांसी लगा ली.
सुनेल के थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि किसान ने नशे की हालत में आत्महत्या की है. किसान द्वारा निराशा के कारण आत्महत्या करने के उक्त दावे को खारिज करते हुए, थाना प्रभारी ने कहा कि उसके बेटे के बयान में अवसाद, फसल के नुकसान या कर्ज का उल्लेख नहीं है.
बयान में कहा गया है कि किसान सोमवार देर शाम शराब के नशे में घर लौटा था और अपने कमरे में सोने चला गया था. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.
इस बीच, किसान के परिजनों ने दावा किया कि हाल ही में हुई बारिश में सोयाबीन की फसल खराब होने के बाद राधेश्याम ‘‘तनाव’’ में था.
एक रिश्तेदार ने बताया ‘‘राधेश्याम सोमवार शाम बस स्टैंड पर मेरे पास आया और वह नशे में धुत था. फसल खराब होने से वह निराश था.’’ किसान के बेटे का कहना है कि सोमवार शाम सतोलिया रोड पर अपने खेतों में गया और यह कह कर लौट आया कि उनकी फसल खराब हो गई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2022 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

