लंदन, 22 जून इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाली पहली महिला अश्वेत क्रिकेटर इबोनी रेनफोर्ड ब्रेंट को लगता है कि फुटबाल की तुलना में महिला क्रिकेट में विविधता की कमी है।
रेनफोर्ड ब्रेट सर्रे की महिला क्रिकेट की निदेशक भी हैं और उन्होंने अल्पसंख्यकों की भागीदारी बढ़ाने के लिये छात्रवृत्ति कार्यक्रम भी शुरू किया है।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: Indian Premier League को मिस कर रहे हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर, खेलने को हैं बेकरार.
सर्रे ने शुरू में 12 छात्रवृत्तियों से शुरुआत की है और अगर इसमें लोग दिलचस्पी दिखाते हैं तो इसे बढ़ाया जा सकता है।
इंग्लैंड महिला क्रिकेट की तरफ से अभी तक अश्वेत और एशियाई मूल की चार खिलाड़ी ही खेली हैं। रेनफोर्ड ब्रेंट के अलावा इनमें ईशा गुहा, सोनिया ओडेड्रा और सोफिया डंकले शामिल हैं।
यह भी पढ़े | श्रीसंत का बड़ा खुलासा, कहा- 2013 में लगातार आत्महत्या के विचार से लड़ रहा था.
रेनफोर्ड ब्रेंट ने कहा, ‘‘जब मैं तमाम मुश्किलों के बावजूद फुटबाल के बारे में सुनती हूं तो मुझे ईर्ष्या होती है क्योंकि वहां सभी वर्गों की भागीदारी है। जहां तक महिला क्रिकेट की बात है तो इसमें वास्तव में विविधता नहीं है। ’’
अमेरिका में अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जार्ज फ्लॉयड की एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद समाज में व्याप्त नस्लवाद के खिलाफ दुनिया भर में विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY