देश की खबरें | भारतीय डाक की सहायता से घर तक सामान पहुंचाने की सेवा शुरू करने पर रेलवे कर रहा विचार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अगस्त रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश भर में घर तक सामान पहुंचाने के लिए रेलवे, भारतीय डाक की सेवाओं के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है।

महाराष्ट्र में मध्य रेलवे द्वारा इस प्रकार की परियोजना चलाई गई थी।

यह भी पढ़े | Meghalaya: मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा, COVID-19 के कारण राज्य में हर महीने एक सप्ताह के लिए बंद रहेगी सीमा.

मध्य रेलवे और भारतीय डाक की संयुक्त सेवा ‘भारतीय डाक रेलवे पार्सल सेवा’ का इस्तेमाल लॉकडाउन के दौरान दो वेंटिलेटर को नागपुर से मुंबई भेजने के लिए किया गया था।

घर से घर तक सामान पहुंचाने की इस सेवा में चौबीस घंटे लगे थे।

यह भी पढ़े | हरियाणा: सीएम मनोहर लाल खट्टर कई लोगों के सम्पर्क में आने के बाद खुद को 3 दिन के लिए किया होम क्वारंटीन: 20 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यादव ने संवाददाताओं से कहा, “इस घर से घर तक सामान पहुंचाने की सेवा है। मध्य रेलवे ने पायलट परियोजना की थी और अब हम इसे पूरे देश में शुरू करना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम इसे डाक सेवा के सहयोग से करना चाहते हैं। वह कम दूरी तक यह कार्य करते हैं, रेलवे के छोर से दूसरे छोर तक लंबी दूरी के लिए कर सकती है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)