देश की खबरें | राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गांधी ने कहा कि नेहरू एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी थी।

यह भी पढ़े | राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसलमेर के लोंगेवाला में सैनिकों के साथ मनाएंगे दिवाली: 14 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वर्ष 1889 में जन्मे कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे।

गांधी ने ट्वीट किया, “आज भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के मूल्यों के साथ हमारे देश की नींव रखी थी।”

यह भी पढ़े | Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि.

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन मूल्यों को बचाकर रखें।”

गांधी ने यहां स्थित शांतिवन जाकर नेहरू की 131वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)