जरुरी जानकारी | क्वालिटी पावर के शेयर में मामूली बढ़त के बाद गिरावट

नयी दिल्ली, 24 फरवरी ऊर्जा पारेषण उपकरण एवं बिजली प्रौद्योगिकी कंपनी क्वालिटी पावर के शेयर ने सोमवार को बाजार में सपाट शुरुआत की और अपने निर्गम मूल्य 425 रुपये से करीब दो प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। हालांकि जल्द ही इसमें गिरावट आ गई।

बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 1.65 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 432.05 रुपये पर बाजार में शुरुआत की। बाद में यह 6.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 397 रुपये पर आ गया।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 1.17 प्रतिशत के उछाल के साथ 430 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में शेयर 6.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 396.75 रुपये पर आ गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,129.13 करोड़ रुपये रहा।

क्वालिटी पावर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत मंगलवार को 1.29 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 859 करोड़ रुपये आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 401-425 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)