देश की खबरें | नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिये क्यूआरटी तैनात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आसन्न नवरात्र त्योहार के दौरान जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी की गुफा में दर्शन के लिये जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के वास्ते संयुक्त त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) की तैनाती की गयी है जिसमें पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी शामिल हैं । अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 14 अक्टूबर आसन्न नवरात्र त्योहार के दौरान जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी की गुफा में दर्शन के लिये जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के वास्ते संयुक्त त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी) की तैनाती की गयी है जिसमें पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी शामिल हैं । अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि क्यूआरटी तैनात करने का निर्णय उधमपुर—रियासी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार की अध्यक्षता में हुयी बैठक में लिया गया । उन्होंने बताया कि यह बैठक कटरा में मंगलवार को हुयी ।

यह भी पढ़े | 74-Year-Old Man Rescued From Freezer: 74 साल के बुजुर्ग को फ्रीजर में बंद कर कथित तौर पर उनके मरने का इंतजार कर रहा था परिवार, किया गया रेस्क्यू.

उन्होंने बताया कि आगामी शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर गुफा के आसपास सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की गयी ।

अधिकारियों ने बताया कि रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रश्मि वजीर को गुफा से लेकर कटरा शहर, इसके बाहरी इलाके तथा आसपास की गयी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गयी । ।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: कृषि कानूनों पर बैठक से नदारत रहे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कांग्रेस ने कहा- खेती खत्म करने का ये भाजपाई षड्यंत्र हारेगा.

उन्होंने कहा, ''त्योहार के दौरान विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गहन चर्चा की गई ।''

बैठक में मौजूद अधिकारियों को अन्य एजेंसियों एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर, परस्पर समन्वय से काम करने के लिये कहा गया है ।

अपने संबोधन में उप महानिरीक्षक ने कोविड—19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने, खास तौर से सामाजिक मेल जोल की दूरी के नियमों के पालन पर जोर देने का निर्देश दिया ।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्योहार के मौसम के दौरान बेहतर समन्वय के लिए आयोजकों और मंदिर के प्रबंधन के साथ चर्चा करने के लिये भी कहा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\