नयी दिल्ली, 22 अगस्त पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 18.29 गुना अभिदान मिला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 153 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 75,60,400 शेयरों की पेशकश पर 13,82,85,180 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
गैर-संस्थागत निवेशक खंड को 32.24 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी को 14.72 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड में 9.94 गुना अभिदान मिला।
आईपीओ के तहत 55 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 37.20 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 151 से 166 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।
पैकेजिंग कंपनी पिरामिड टेक्नोप्लास्ट ने आईपीओ खुलने के पहले 17 अगस्त को एंकर निवेशकों से 27.54 करोड़ रुपये जुटाए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY