देश की खबरें | इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने के सिलसिले में पंजाब युवा कांग्रेस का अध्यक्ष हिरासत में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने की घटना के सिलसिले में पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बिरेंदर ढिल्लों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन और संसद से कुछ सौ मीटर की दूरी पर एक ट्रैक्टर में आग लगा दी थी।

यह भी पढ़े | बिहार में बीएसपी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और दूसरी अन्य पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव- मायावती: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढिल्लों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने सोमवार को मामले में पंजाब युवा कांग्रेस के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था और दो वाहनों को भी जब्त किया था।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा-बिहार किसानों के लिए बाजार खोलने वाला देश का पहला राज्य.

पुलिस ने बताया था कि करीब 20 लोगों ने एक ट्रक पर ट्रैक्टर को राजपथ, मान सिंह चौराहे पर ले गए और उसे ट्रक से उतार कर उसमें आग लगा दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस की कार के साथ लुटियन्स दिल्ली में प्रवेश किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)