देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने शनिवार को अमृतसर के मजीठा से दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ अवैध शराब के एक और बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।
चंडीगढ़, आठ अगस्त पंजाब पुलिस ने शनिवार को अमृतसर के मजीठा से दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ अवैध शराब के एक और बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।
गिरफ्तार लोगों की पहचान गुरविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज से भोपाल के दो दिवसीय दौरे पर: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस ने बताया कि मजीठा थाना से मिली सूचना के बाद शनिवार सुबह छापे के दौरान गिरफ्तारी हुई।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने कहा कि राजू नामक एक व्यक्ति फरार है, जिससे गुरविंदर और लवप्रीत ने नकली शराब खरीदी थी।
गुप्ता ने एक बयान में कहा कि राजू अमृतसर के सुल्तानविंड का निवासी है और उसकी गिरफ्तारी से इस धंधे में शामिल पूरे गिरोह का खुलासा हो सकता है।
पुलिस बिक्का नामक व्यक्ति की भी तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर दोनों से शराब खरीदी थी। मामले में नौ अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है ।
डीजीपी ने कहा कि सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
गुरविंदर के घर से 40 लीटर की क्षमता वाले चार डिब्बे में कुल 160 लीटर नकली शराब जब्त की गई।
मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)