देश की खबरें | पुणे के कारोबारी ने अपने लिए 2.89 लाख रुपये का सोने का मास्क बनवाया

पुणे (महाराष्ट्र), पांच जुलाई कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने की अनिवार्यता के बीच यहां के एक कारोबारी ने अपने लिए दो लाख 89 हजार रुपये का सोने का मास्क बनवाया है।

पुणे के पिम्परी चिंचवाड कस्बा निवासी कारोबारी शंकर कुरहाडे ने सोने का मास्क पहनने के बाद संवाददाताओं को बताया कि इस मास्क को बनाने में करीब 55 ग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़े | भारत में पिछले 24 घंटों में 613 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत, 24 हजार 850 नए COVID19 मामले आए सामनें: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने टेलीविजन पर चांदी के मास्क की खबर देखी थी। इसके बाद मैंने मेरे सुनार से बात की और सोने का मास्क बनाने का ऑर्डर दिया।’’

कारोबारी ने बताया कि सुनार ने 10 दिन में मास्क बनाकर दिया। इसकी कीमत 2.89 लाख रुपये है।

यह भी पढ़े | देश में 10 हजार एफपीओ से खुलेंगे विकास के नए मार्ग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बनाएंगे मजबूत: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर.

कुरहाडे ने बताया कि उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री भी वितरित है।

इससे पहले, पिम्परी चिंचवाड के एक अन्य कारोबारी दत्ता फुगे 2012 में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने सोने की 3.5 किलोग्राम वजन की कमीज बनवाई थी और इसे सार्वजनिक तौर पर पहना था। इस कमीज की कीमत 1.27 करोड़ रुपये थी।

साहूकार एवं चिटफंड कारोबारी फुगे की संभवत: किसी वित्तीय विवाद के चलते लोगों के एक समूह ने 2016 में हत्या कर दी थी।

पुणे के विधायक रह चुके मनसे नेता रमेश वांजले भी स्वर्ण आभूषण पहनने के शौक के लिए जाने जाते थे, जिसके कारण उन्हें ‘‘गोल्ड मैन’’ (स्वर्ण पुरुष) भी कहा जाता था।

उनका 2011 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)