खेल की खबरें | रियाल मैड्रिड को करारी शिकस्त देकर पीएसजी क्लब विश्व कप के फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रुइज़ ने छठे मिनट में और ओसमान डेम्बेले ने नौवें मिनट में डिफेंडर राउल असेंशियो और एंटोनियो रुडिगर की गलतियों का फायदा उठाकर गोल दागे। इसके बाद 24वें मिनट में रुइज़ ने जवाबी हमले में स्कोर 3-0 कर दिया। पीएसजी की तरफ से गोंकालो रामोस ने 87वें मिनट में एक और गोल किया।
रुइज़ ने छठे मिनट में और ओसमान डेम्बेले ने नौवें मिनट में डिफेंडर राउल असेंशियो और एंटोनियो रुडिगर की गलतियों का फायदा उठाकर गोल दागे। इसके बाद 24वें मिनट में रुइज़ ने जवाबी हमले में स्कोर 3-0 कर दिया। पीएसजी की तरफ से गोंकालो रामोस ने 87वें मिनट में एक और गोल किया।
रियाल के किलियन एमबाप्पे अपनी पूर्व टीम के खिलाफ पहले मैच में किसी भी समय खास चुनौती पेश नहीं कर पाए।
अपना पहला यूरोपीय खिताब जीतने के बाद पीएसजी अब रविवार को होने वाले फाइनल में विश्व चैंपियन बनने के लिए मैदान पर कदम रखेगा।
पीएसजी की रियाल मैड्रिड पर इस बड़ी जीत ने चैंपियंस लीग के फाइनल की याद भी ताजा कर दी। उसने तब इंटर मिलान को 5-0 से हराया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

