एजेंसी न्यूज

Badlapur School Case: स्कूल में बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में उद्धव ठाकरे ने की मांग, कहा, 'आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुक़दमा चलाया जाए'

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ठाणे जिले के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाने और जल्दी इंसाफ देने की मंगलवार को मांग की.

Badlapur School Case: स्कूल में बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में उद्धव ठाकरे ने की मांग, कहा, 'आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुक़दमा चलाया जाए'
Credit -ANI

मुंबई, 20 अगस्त शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ठाणे जिले के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाने और जल्दी इंसाफ देने की मंगलवार को मांग की.ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि एक तरफ ‘महायुति’ सरकार महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाड़की बहिन योजना चला रही है, लेकिन बहनों की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.

कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार के और उसके बाद हत्या की घटना का स्पष्ट संदर्भ देते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि कुछ राज्यों को निशाना बनाकर महिलाओं के खिलाफ अपराध पर राजनीति की जा रही है.कोलकाता के मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आलोचनाओं का सामना कर रही हैं. ये भी पढ़े :CM On Badlapur Incident: बदलापुर की स्कूल में बच्चियों के यौन शोषण पर सरकार गंभीर, सीएम एकनाथ शिंदे ने जांच के लिए SIT की गठित, स्कूल पर भी होगी कार्रवाई

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जिस स्कूल में लड़कियों के साथ कथित तौर का यौन शोषण हुआ, उसका संबंध भाजपा नेताओं से है.उन्होंने कहा, “मामले की त्वरित सुनवाई होनी चाहिए और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए.”पुलिस ने 17 अगस्त को स्कूल के एक अटेंडेंट को किंडरगार्टन की तीन और चार साल की दो छात्राओं के साथ यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया. शिकायत के अनुसार, उसने स्कूल के शौचालय में बच्चियों का यौन शोषण किया.

इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने प्रधानाचार्य, क्लास टीचर और एक महिला अटेंडेंट को निलंबित कर दिया.इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाने का निर्देश दिया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).