क्राइम

CM On Badlapur Incident: बदलापुर की स्कूल में बच्चियों के यौन शोषण पर सरकार गंभीर, सीएम एकनाथ शिंदे ने जांच के लिए SIT की गठित, स्कूल पर भी होगी कार्रवाई

ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में बच्चियों के साथ यौन शोषण हुआ है. जिसको लेकर बदलापुर में आज रेलवे स्टेशन पर जमकर प्रदर्शन हुआ. अब इसपर सीएम एकनाथ शिंदे का बयान आया है.

CM On Badlapur Incident: बदलापुर की स्कूल में बच्चियों के यौन शोषण पर सरकार गंभीर, सीएम एकनाथ शिंदे ने जांच के लिए SIT की गठित, स्कूल पर भी होगी कार्रवाई
Credit -ANI

CM On Badlapur Incident: ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में बच्चियों के साथ यौन शोषण हुआ है. जिसको लेकर बदलापुर में आज रेलवे स्टेशन पर जमकर प्रदर्शन हुआ. अब इसपर सीएम एकनाथ शिंदे का बयान आया है. उन्होंने कहा की ,' उन्होंने बदलापुर की घटना को गंभीर से लिया है. इस मामले में पहली ही जांच के लिए एसआईटी गठित की जा चुकी है, इसके साथ ही हम कार्रवाई भी करनेवाले है. जिस स्कूल में घटना हुई है, उसपर भी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में तेजी दिखाई जाएगी और जो भी दोषी पाएं जाएंगे , उनपर कार्रवाई की जाएगी , उनको बख्शा नहीं जाएगा. बता दें की सरकार ने स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा के लिए ' विशाखा समिति ' बनाने की भी घोषणा आज ही की है. ये भी पढ़े :Vishaka Guidelines In Maharashtra School: ऑफिस के बाद अब स्कूलों में भी छात्राओं की सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी ‘विशाखा समिति’, शिक्षामंत्री दीपक केसरकर ने दी जानकारी (Watch Video)

देखें ट्वीट :

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).