विदेश की खबरें | श्रीलंका के संविधान में प्रस्तावित 20वां संशोधन पूर्ण रूप से सही नहीं: मंत्री

कोलंबो, 10 सितंबर श्रीलंका सरकार के संयुक्त प्रवक्ता उदय गम्मनपीला ने बृहस्पतिवार को कहा कि श्रीलंका के संविधान में प्रस्तावित 20वां संशोधन पूर्ण रूप से सही नहीं है और संसदीय चर्चा में समिति स्तर पर उसमें और बदलाव होंगे।

सरकार की समर्थक संस्था ‘राष्ट्रीय संगठनों का संघ’ (एफएनओ) ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को पत्र लिख कर संशोधन के मसौदे की समीक्षा करने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: PM शेख हसीना ने कोरोना वायरस संकट के दौरान छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण पर ठोस वैश्विक कार्रवाई का किया आह्वान.

गम्मनपीला इसी संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

प्रस्तावित संशोधन से राष्ट्रपति को अपने बड़े भाई और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के ऊपर सारे कार्यकारी अधिकार पुनः प्राप्त हो जाएंगे।

यह भी पढ़े | India and Japan Logistics Agreement: जापान ने दिया चीन को झटका, भारत के साथ रक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए किया समझौता.

इससे पहले 2019 में हुए 19वें संशोधन से राष्ट्रपति की शक्तियां कम कर संसद और प्रधानमंत्री को अधिक शक्तियां प्रदान की गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)