एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ओडिशा में सुभद्रा कोयला खनन परियोजना से उत्पादन की तैयारी: महानदी कोलफील्ड्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की इकाई महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) की ओडिशा के अंगुल जिले में सुभद्रा खनन परियोजना से उत्पादन की तैयारी काफी आगे बढ़ चुकी है है। इसकी सालाना क्षमता 2.5 करोड़ टन है।

जरुरी जानकारी | ओडिशा में सुभद्रा कोयला खनन परियोजना से उत्पादन की तैयारी: महानदी कोलफील्ड्स

नयी दिल्ली, छह जनवरी देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की इकाई महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) की ओडिशा के अंगुल जिले में सुभद्रा खनन परियोजना से उत्पादन की तैयारी काफी आगे बढ़ चुकी है है। इसकी सालाना क्षमता 2.5 करोड़ टन है।

एमसीएल ने शुक्रवार को कहा कि परियोजना को खदान विकासकर्ता एवं परिचालक (एमडीओ) मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है और इस पर काम काफी आगे बढ़ चुका है।

कंपनी ने एमडीओ के तहत सालाना पांच करोड़ टन की क्षमता वाले पूर्वी राज्य के सुंदरगढ़ जिले में अपनी पहली वृहत परियोजना सियारमल पर काम शुरू कर दिया है।

एमसीएल को चालू वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, लखनपुर ओपन कास्ट परियोजना (ओसीपी) और कुलदा ओपन कास्ट परियोजना में सीमा बढ़ाने की हरित मंजूरी मिली है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में 16.8 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था। चालू वित्त वर्ष में 17.6 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).