एजेंसी न्यूज

Prajwal Revanna Sex Video Row: प्रज्वल रेवन्ना के मामले में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से पूछे सवाल, कहा- प्रधानमंत्री इस पर चुप क्यों

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते एवं हासन लोकसभा सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना की ‘सेक्स स्कैंडल’ के मामले कथित संलिप्तता का जिक्र करते हुए सोमवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर चुप क्यों हैं ?

Prajwal Revanna Sex Video Row: प्रज्वल रेवन्ना के मामले में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से पूछे सवाल, कहा- प्रधानमंत्री इस पर चुप क्यों
Credit -ANI

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते एवं हासन लोकसभा सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना की ‘सेक्स स्कैंडल’ के मामले कथित संलिप्तता का जिक्र करते हुए सोमवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर चुप क्यों हैं ?

कांग्रेस महासचिव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, "जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाते हैं, जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले प्रधानमंत्री स्वयं जाते हैं, मंच पर उसकी प्रशंसा करते हैं. "

प्रियंका गांधी ने कहा, "आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है. उसके जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है. सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला."

उन्होंने सवाल किया, "मोदी जी, क्या अब भी आप चुप रहेंगे ? " यह भी पढ़े :Prajwal Revanna Sex Video Row: सैक्स स्कैंडल में बुरे फंसे पूर्व पीएम HD देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना, कांग्रेस गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरी

कर्नाटक सरकार ने कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का फैसला किया है.प्रज्वल रेवन्ना ने हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा है.इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ. जद(एस) पिछले साल सितंबर में राजग में शामिल हुई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2024 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).