Prajwal Revanna Sex Video Row: सैक्स स्कैंडल में बुरे फंसे पूर्व पीएम HD देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना, कांग्रेस गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरी
कांग्रेस की महिला शाखा की सदस्यों ने कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ में फंसे हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.
Prajwal Revanna Sex Video Row: कांग्रेस की महिला शाखा की सदस्यों ने कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ में फंसे हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. प्रज्वल रेवन्ना जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा के पोते हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेवन्ना के खिलाफ नारे लगाए और उनके पोस्टर जलाए. रेवन्ना हासन लोकसभा क्षेत्र से राजग के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। कई महिलाओं के साथ उनके कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए हैं.
रेवन्ना की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘‘उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए और उन्होंने इन महिलाओं के साथ जो किया है उसके लिए उन्हें फांसी दी जानी चाहिए। इससे पूरे कर्नाटक का अपमान हुआ है. कर्नाटक सरकार ने ‘अश्लील वीडियो मामले’ की जांच के लिए एक विशेष जांच दल की घोषणा की है. यह भी पढ़े: Prajwal Revanna ‘Sex Videos’ Case: अश्लील वीडियो मामले में फंसे पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना, जांच के लिए SIT गठित होने के बाद देश छोड़कर भागे
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘हासन जिले में अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित हो रहे हैं, जहां ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया है. इस बीच, पुलिस सूत्रों ने कहा कि रेवन्ना देश से बाहर जा चुके हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

