देश की खबरें | प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने बिहार, असम में बाढ़ राहत के लिए धनराशि दान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति पॉपस्टार निक जोनस ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने बिहार और असम में बाढ़ राहत के लिए धनराशि दान की है और इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से इन आपदाग्रस्त राज्यों में सहायता करने का भी आग्रह किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 जुलाई अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति पॉपस्टार निक जोनस ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने बिहार और असम में बाढ़ राहत के लिए धनराशि दान की है और इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से इन आपदाग्रस्त राज्यों में सहायता करने का भी आग्रह किया है।

सोमवार को आई एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, असम के 22 जिलों में 22.34 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से अकेले वेस्टर्न रेलवे को 1905 करोड़ का नुकसान: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 103 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग भूस्खलन में मारे गए।

2016 से 2019 तक असम की ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करने वाली प्रियंका ने कहा कि राज्य बाढ़ से ‘तबाह’ हो गया है।

यह भी पढ़े | मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने सीएम गहलोत के भाई को भेजा समन, बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया.

प्रियंका ने एक बयान में कहा, ‘‘निक और मैंने दान दिया है। हम वहां काम करने वाले संगठनों की सहायता करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें।’’

38 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि दोनों ने बिहार में राहत कार्यों के लिए भी मदद की है, जहां के 11 जिलों में कुल 24.42 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं।

बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 6,800 से अधिक लोगों को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने सुरक्षित निकाला है।

झारखंड के जमशेदपुर में पैदा हुईं प्रियंका ने कहा कि बिहार भीषण बाढ़ से जूझ रहा है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर की एक पोस्ट में लिखा, ‘‘निक और मैंने पहले ही कुछ संगठनों को दान किया है जिनकी टीमें राज्य में सक्रिय राहत और पुनर्वास कार्य में लगी हैं। अब आपकी बारी है। #बिहार बाढ़।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\