उत्तर प्रदेश: अस्पताल की तलाश के दौरान गर्भवती महिला की मौत पर प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोएडा में प्रसव के लिए अस्पताल की तलाश के दौरान एक महिला की मौत को अति दुखद और चेतावनी करार देते हुए रविवार को सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. अखिलेश ने ट्वीट किया उत्तर प्रदेश में प्रसव के लिए अस्पताल खोजते-खोजते एक गर्भवती महिला की मृत्यु अति दुखद है.
लखनऊ, 7 जून: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने नोएडा में प्रसव के लिए अस्पताल की तलाश के दौरान एक महिला की मौत को अति दुखद और चेतावनी करार देते हुए रविवार को सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए.
प्रियंका ने रविवार को ट्वीट किया, "नोएडा में एक गर्भवती महिला के साथ हुआ जानलेवा हादसा एक चेतावनी है. उत्तर प्रदेश में कई जगहों से इस तरह की खबरें आई हैं. सरकार को इसके लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए ताकि किसी की जान न जाए." उन्होंने कहा, "कोरोना वायरस महामारी के दौरान सरकार को गैर कोविड बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बहुत गंभीरता से लेना होगा. इस संदर्भ में किसी भी चूक के गंभीर परिणाम हो सकते हैं."
उप्र में प्रसव के लिए अस्पताल खोजते-खोजते एक गर्भवती महिला की मृत्यु अति दुखद है. सरकार यह बताए कि अगर वो कोरोना के लिए 1 लाख बेड के इंतज़ाम का दावा करती है तो आनेवाली पीढ़ियों के लिए कुछ बेड आरक्षित क्यों नहीं रखे. भाजपा सरकार ये भी बताए कि उसने अब तक कितने अस्पताल बनाए हैं. pic.twitter.com/ENNGL6Lyx6
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 7, 2020
कोरोना महामारी के दौरान सरकार को नॉन कोविड बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बहुत गंभीरता से लेना होगा। इस संदर्भ में किसी भी चूक के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
नोएडा में एक गर्भवती महिला के साथ हुआ जानलेवा हादसा एक चेतावनी है।..1/2https://t.co/zOh8AeZFCl
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 7, 2020
इसके पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोएडा में प्रसव के लिए अस्पताल की तलाश के दौरान एक महिला की मौत को 'अति दुखद' करार देते हुए रविवार को सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. अखिलेश ने ट्वीट किया उत्तर प्रदेश में प्रसव के लिए अस्पताल खोजते-खोजते एक गर्भवती महिला की मृत्यु अति दुखद है.
सरकार यह बताए कि अगर वह कोरोना वायरस के इलाज के लिए एक लाख बेड के इंतज़ाम का दावा करती है तो आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ बेड आरक्षित क्यों नहीं रखे." उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मामले से जुड़ी ‘पीटीआई-’ की खबर को टैग करते हुए कहा, "बीजेपी सरकार यह भी बताए कि उसने अब तक कितने अस्पताल बनवाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

