नयी दिल्ली, 16 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की हालिया यात्राओं को ‘सफल’ करार दिया और रविवार को कहा कि आने वाले समय में इन यात्राओं के ठोस परिणाम भी सामने आएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की 'सफल' यात्रा के बाद शनिवार को स्वदेश लौटे।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की फ्रांस और यूएई की यात्रा सफल रही और इसके परिणाम भी सकारात्मक रहे।’’
पुरी ने प्रधानमंत्री की अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और जापान की आधिकारिक यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सब यात्राओं की उपलब्धि में ‘भारत की कहानी' रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इन सभी यात्राओं के द्विपक्षीय और बहुपक्षीय क्षेत्र में बहुत सकारात्मक परिणाम रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बाहरी दुनिया के साथ हमारे आदान-प्रदान की गति और जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले आने वाले हफ्तों में जिस तरह के कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, मुझे लगता है कि यह दुनिया के कई हिस्सों में भारत की कहानी है।’’
प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक यात्रा नहीं थी, बल्कि यह ठोस परिणामों पर भी आधारित थी। इससे भी अधिक यह अगले 25 वर्षों में सहयोग के लिए आधार भी प्रदान करती है।’’
ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY