PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री करेंगे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे. मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है.
पटना, 19 जून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे. मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है. आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा. नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है. यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत मददगार साबित होगा.’’
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे गणमान्य लोगों के समारोह में शामिल होने की संभावना है. प्रधानमंत्री के गया के निकटतम हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की संभावना है. विश्वविद्यालय का नया परिसर नालंदा के प्राचीन खंडहर स्थल के करीब है. इस विश्वविद्यालय की स्थापना नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2010 के तहत की गई थी. इस अधिनियम में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए वर्ष 2007 में फिलीपीन में आयोजित दूसरे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लिए गए निर्णय को लागू करने का प्रावधान किया गया है. यह भी पढ़ें : J&K: पुंछ के जंगलों में सेना का तलाशी अभियान जारी, कल आई थी गोली चलने की आवाज
नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना पांचवीं शताब्दी में हुई थी जहां दुनियाभर से छात्र अध्ययन के लिए आते थे. विशेषज्ञों के अनुसार, 12वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट किए जाने से पहले यह प्राचीन विश्वविद्यालय 800 वर्षों तक फलता-फूलता रहा. विश्वविद्यालय में छह अध्ययन केंद्र हैं जिनमें बौद्ध अध्ययन, दर्शन और तुलनात्मक धर्म स्कूल; ऐतिहासिक अध्ययन स्कूल; पारिस्थितिकी और पर्यावरण अध्ययन स्कूल; और सतत विकास और प्रबंधन स्कूल शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

