देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 151वीं जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जीवन एवं विचारों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि समृद्ध और दयालु भारत बनाने में बापू के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

यह भी पढ़े | पंजाब: किसान बिलों के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष समिति का अमृतसर में ‘रेल रोको’ आंदोलन 9वें दिन लगातार जारी: 2 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री उनके स्मारक राजघाट भी गए।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हम गांधी जयंती के अवसर पर अपने प्रिय बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कामना करते हैं कि समृद्ध और दयालु भारत बनाने में बापू के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहें।’’

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 के 1,313 नए पॉजिटिव केस आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,912 हुई, अब तक 1,402 लोगों की मौत: 1 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने राष्ट्रपिता पर अपनी टिप्पणियों का एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया।

गांधी का गुजरात के पोरबंदर में आज ही के दिन 1869 में जन्म हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)