देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या के लिए रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह अयोध्या के लिए रवाना हुए जहां वे ‘‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’’ का शिलान्यास करेंगे।
नयी दिल्ली, पांच अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह अयोध्या के लिए रवाना हुए जहां वे ‘‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’’ का शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक तस्वीर साझा की जिसमें मोदी वायु सेना के एक विमान पर सवार होने से पहले अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। इस दौरान मोदी पारम्परिक धोती कुर्ता पहने हुए हैं।
पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के लिए रवाना होते हुए।’’
विमान से प्रधानमंत्री लखनऊ जाएंगे और फिर वहां से हेलीकॉप्टर पर सवार होकर वे अयोध्या पहुंचेंगे।
यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: भूमिपूजन से पहले ‘राम लला’ सज-धजकर तैयार, अभी करें भव्य और दिव्य रूप के दर्शन.
पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को कहा गया कि इस कार्यक्रम से पहले मोदी हनुमानगढ़ी में ‘‘पूजा’’ और ‘‘दर्शन’’ करेंगे।
हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री ‘‘श्री राम जन्मभूमि’’ जाएंगे, जहां वह 'भगवान श्री रामलला विराजमान' की पूजा और दर्शन में शामिल होंगे।
बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री पारिजात का पौधा लगाएंगे और फिर भूमि पूजन करेंगे।
मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के लिए वह एक पट्टिका का अनावरण करेंगे और इस मौके पर ‘‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’’ पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

