एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | सत्ता के लिए धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका गांधी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ''जनविरोधी'' बताते हुए कहा कि वह सत्ता में बने रहने के लिए धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

ताजा खबरें | सत्ता के लिए धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका गांधी

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 28 मई कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ''जनविरोधी'' बताते हुए कहा कि वह सत्ता में बने रहने के लिए धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

प्रियंका ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल के लोगों की अनदेखी की और पिछले साल पर्वतीय राज्य में आई मानसून आपदा के पीड़ितों के लिए एक पैसा भी नहीं भेजा।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''हिंदू धर्म ने हमें ईमानदार जीवन जीना सिखाया है लेकिन भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।''

उन्होंने कहा कि क्या कोई धार्मिक व्यक्ति ऐसी विपत्ति से द्रवित नहीं होगा।

प्रियंका ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के छह बागियों से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने न तो मानसून आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया, न ही राज्य के लिए कोई विशेष पैकेज दिया, बल्कि धन का उपयोग करके राज्य में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की।

कांग्रेस के छह विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया था और बाद में वे इसमें शामिल हो गए थे। वे अब भाजपा के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे हैं।

प्रियंका ने कांग्रेस के बागियों पर हमला बोलते हुए कहा, ''यह अच्छा है कि सेवा से ज्यादा पैसे को तरजीह देने वालों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।''

उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में पुरानी पेंशन योजना बहाल की तो केंद्र ने राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत जमा धनराशि जारी नहीं की, ताकि "हमारे प्रयास को असफल किया जा सके"।

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देने की प्रक्रिया को रोकने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जरूरत के समय देश के लिए अपने आभूषण दे दिए थे और मोदी कहते हैं कि कांग्रेस के लोग आपका मंगलसूत्र चुरा लेंगे।"

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ऐसी देश के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).